फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई कराएं, सुरक्षा हम देंगे

Mon, 15 Feb 2016 12:28 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और फायरिंग प्रकरण को लेकर खंदरावली गांव में पंचायत हुई। जिसमें कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठी। सीओ ने पीएसी तैनात कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गांव खंदरावली में नौ फरवरी को मुकीम गैंग के बदमाशों ने बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरा सिंह से लूटपाट और छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। विरोध किए जाने पर शिक्षकों पर गोली चला दी थी। वारदात के बाद से कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया।

शिक्षकों ने विद्यालय की गृह परीक्षा बीच में रोक कर कॉलेज बंद करा दिया था। कालेज स्टाफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने तक कॉलेज बंद रखने की चेतावनी दी थी। पांच दिन से परीक्षा के बीच में कालेज बंद होने पर अभिभावकों को चिंता बनी हुई थी।
विज्ञापन


रविवार को कॉलेज प्रांगण में कालेज प्रबंध समिति, शिक्षक, अभिभावक तथा ग्रामीणों की एक संयुक्त पंचायत हुई। पंचायत में गांव खंदरावली, ऐरटी, बीनडा, पंजोखरा, ब्रह्मखेड़ा सहित कई गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में प्रधानाचार्य हीरा सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की। प्रधान सोमपाल सिंह, नगर पालिका कांधला के चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, पंजोखरा प्रधान जयवीर सिंह, वकील प्रधान, ईश्वर सिंह, पीतम सिंह, धर्मपाल आदि ने भी विचार रखे।

कहा कि कॉलेज में अपनी बेटियों के साथ में जुल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे, समय रहते प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर रोक लगा ले अन्यथा इसके परिणाम भयंकर होंगे। पंचायत में पहुंचे सीओ सिटी ने कहा कि प्रकरण को लेकर पुलिस गंभीर है। कॉलेज परिसर में पीएसी को तैनात कर दिया गया, जो निरंतर सुरक्षा व्यवस्था को  देखेगी।

पंचायत में कॉलेज प्रबंध समिति ने सीओ सिटी के आश्वासन पर कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान जुलफाम, धर्मपाल, सुखबीर सिंह, सत्यपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह बीना, राजेंद्र  सिंह, ईश्वर फौजी, प्रीतम सिंह, राजपाल, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें