- बेहतर शिक्षा पर दिया जा रहा है जोर, छात्रों को गणित के सूत्रों और अवधारणाओं को समझने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक स्कूलों में बच्चों की बेहतर शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए गणित विषय में रुचि को बढ़ाने और पढ़ाई को आसान करने के लिए विभाग की ओर से गणित किट का वितरण किया गया है। गणित किट के माध्यम से छात्र-छात्राएं गणित के सूत्र, वृत्त की स्पर्श रेखा, परिमेय एवं अपरिमेय संख्याएं, माप, परिमाप आदि को आसानी से समझ सकेंगे। इससे छात्र-छात्राओं की गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी।
शासन की ओर से माध्यमिक स्कूलाें में शिक्षण कार्य बेहतर किया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट कक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसके तहत जिले के माध्यमिक स्कूलों में भी किट का वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राजकीय कॉलेजों में गणित किट वितरण की जा रही है। इस किट के माध्यम से शिक्षक नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों को गणित के सूत्र, माप, परिमाप आदि सिखाएंगे।
अफसरों के अनुसार ज्यामितीय आकार, माप उपकरण आदि। प्रथम चरण में 12 से अधिक स्कूलों में किट का वितरण कर दिया गया है। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय हाईस्कूल, इंटर कॉलेजों को गणित किट वितरण की जा रही है। इसकी मदद से छात्र गणित के सूत्रों और अवधारणाओं को आसानी से सीखेंगे।
- यह रहेंगे किट के लाभ
- छात्रों को गणित के सूत्रों और अवधारणाओं को समझने में मदद मिलती है।
-व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया में सुधार होता है।
-छात्रों की गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी।