फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ तकनीक के क्षेत्र में पारंगत बने छात्र

विज्ञापन
शामली में सेन्ट आर0 सी0 कान्वेंट स्कूल में आयोजित ‘‘तकनीकि विकास कार्यषाला में भाग लेते छात्र छा? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में तकनीकी विकास कार्यशाला में ज्ञान और विज्ञान की महत्ता बताई गई। मुख्य अतिथि सीबीएसई चैप्टर शामली (सहोदय) चेयरमैन यशपाल पंवार ने कहा कि छात्रों को स्कूलों में संचालित सभी वैज्ञानिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। भविष्य के निर्माण के लिए अभी से ही वैज्ञानिक प्रयोग कर अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को सेंट आरसी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला स्कूल डायरेक्टर भारत संगल के निर्देशन में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ तकनीकी विकास के लिए भी विज्ञान कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ तकनीक के क्षेत्र में भी पारंगत बने और अपने लिए एक सफल भविष्य का निर्माण करने में अग्रसर रहे।
हरिद्वार से आए इंजीनियर्स की टीम ने कक्षा छह से 10वीं तक छात्रों को भूकंप अलार्म प्रोजेक्ट बनाना सिखाया। उसके बाद छात्रों ने स्वयं भूकंप अलार्म के प्रोजेक्ट तैयार किए। छात्रों को बताया कि जब भूकंप की स्थिति बनती है तो इस उपकरण से तेज आवाज आएगी जिससे भूकंप के बारे में ज्ञात हो जाएगा। इस उपकरण में बच्चों ने बजर, इलेक्ट्रिक वायर, हुक, मैगनेट, स्विच व बैटरी का इस्तेमाल करके प्रोजेक्ट तैयार किया। मौके पर प्रधानाचार्या मीनू संगल, अरविंद शर्मा, विशाल तायल, नरेशचंद, कुलदीप सिंह, सुरक्षा, हरिओम वत्स, मोहम्मद फैजान, मनोज मैनवाल, प्रभा रानी, शालिनी गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें