फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
मातृ दिवस से संबं​धित। बड़ौत के सेंटआरवी स्कूल में कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। स्र
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के सेंट आरवी काॅन्वेंट स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को म्यूजिकल एक्ट, कुकिंग विदाउट फायर, खेल समेत कई प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। जिनमें महिलाओं ने भाग लेकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अनुराग जैन, चारू जैन, प्रथम जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कन्या भ्रूण हत्या, लड़कियों की शिक्षा, बाल विवाह समेत अन्य मुद्दों पर समाज को एक संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं में आरोही ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय, अक्षी व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि रमाला शुगर मिल के चेयरमैन जयदेव सिंह, सत्यव्रत आर्य, पारूल चौधरी ने विजेता महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें