झिंझाना। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में चल रही तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है।
राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भाग लिया था। इस दौरान आयोजित 100 मीटर दौड़ में बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज से आशु प्रथम, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज से आरती द्वितीय तथा बलवंती देवी इंटर कालेज से विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ में बलवंती देवी से मोनिका प्रथम, राष्ट्रीय शिक्षा सदन से पूजा तथा बलवंती देवी से कीर्ति तृतीय, गोला फेंक में बलवंती देवी से नेहा प्रथम, राष्ट्रीय शिक्षा सदन से शबिया द्वितीय तथा जय सीताराम इंटर कालेज से सर्विन तृतीय तथा पांच हजार मीटर दौड़ में राष्ट्रीय शिक्षा सदन से रूकैया प्रथम, डीएवी से निधि व राष्ट्रीय शिक्षा सदन से आरती तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान हरविंद्र सिंह, प्रविंद्र कुमार, संदीप शर्मा, ललित मित्तल, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रदेश स्तरीय टीम का चयन
शामली। अमातुर कबड्डी एसोसिएशन शामली के तत्वावधान में कुड़ाना गांव में जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेशीय स्तर टीम का चयन किया गया। मंगलवार को ग्राम कुड़ाना में जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन दिल्ली पुलिस के उपाधीक्षक वेद सिंह मलिक ने किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय टीम के लिए निशंात, सौरभ, अनुभव, पिंटू, सोनू, मोहित, आकाश, विक्रंात, निगम, उधम, नितिन, पंकज, रोमेश, आकाश शर्मा, राजा, अजीत, अमर का चयन किया गया। प्रदीप मलिक पप्पू, सुरेश प्रधान, गुड्डू , सचिन कुमार, अंकुर, योगेंद्र अमर मौजूद रहे। टीम का चयन ओमसिंह वर्मा द्वारा किया गया गया।