शामली/थानाभवन। वीवी इंटर कालेज शामली में शुक्रवार को अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत का जन्मदिन मनाया गया। प्रधानाचार्य एसके आर्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि बल्लभ पंत के जीवन से प्रेरण लेते हुए छात्र राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें।
एसके आर्य ने कहा कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा में हुआ था, वे 18 वर्ष की आयु में ही गोपाल कृष्ण गोखले और पंडित मदनमोहन मालवीय के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। वे बहुत ही विद्वान व्यक्ति थे तथा कानून के बहुत अच्छे ज्ञाता थे। डॉ. शशि वर्मा ने कहा कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत 1955 से 1961 तक देश के गृहमंत्री रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में बहुत सी किताबें भी लिखी। कैप्टन रजनीश कुमार, चीफ प्रोक्टर डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि वे उप्र के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उनको 1957 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सुशोभित किया गया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार के संचालन में गोष्ठी हुई। मौके पर डॉ. अर्चना शर्मा, अमरपाल सिंह, नीरज, दीप कुमार पांडे, मनोज कुमार, नरेंद्र शर्मा, अर्चना सिंघल मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में पंडित गोविंद बल्लभ पंत को उनके जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कॉलेज स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनको नमन किया। छवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, अनिल कुमार और अश्वनी ने छात्रों को उनके जीवन चरित्र के बारे में अवगत कराया। संचालन सतीश आत्रेय ने किया। मौके पर घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, शिवकुमार, महेश गौड़, साकेत निर्वाल, फूल कुमार, मौजूद रहे।
थानाभवन के लाला लाजपतराय इंटर कालेज में पंडित गोविंद वल्लभ पंत के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाया गया। प्रमिला ने उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन आदिल खान ने किया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, प्रेम प्रकाश, लोकेश कुमार, मनोज शर्मा, विपिन कुमार, देवचन प्रसाद, शिवराम, राजीव कुमार, गंगाराम मौर्य, सोनू मौजूद रहे।