फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रवासी पक्षियों को देखने मामौर झील पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
कैराना अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर मामौर झील पर प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी देते वन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर मामौर झील पर वन विभाग के अधिकारियों ने रोक गोल्ड एकेडमी के छात्राओं के साथ बर्ड फेस्टिवल मनाया। इस दौरान सर्दी के मौसम में आने वाले अप्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे मामौर झील पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी नरेंद्र कुमार पाल ने रोक गोल्ड एकेडमी के कक्षा एक से कक्षा-8 तक के छात्र-छात्राओं को बताया कि सर्दी में बर्फबारी के कारण खाना नहीं मिलने के चलते साइबेरिया, मंगोलिया और अफ्रीका आदि देशों से लाखों पक्षी हजारों मील उड़कर भारत में आते हैं। अप्रवासी पक्षी नवंबर से फरवरी के अंत तक भारत में वेटलैंड में रहते हैं। वेटलैंड पर आने वाले अप्रवासी पक्षी बार हेडिड गूज, ग्रे लैग्ड गूज, रूडी सैल्फ डक, सारस कै्रन, लिटिल कोरमोरेट, कोमन कोटस प्रजाति के होते हैं। जिन्हें देखने के लिए सभी ललायित रहते हैं, लेकिन सुबह के समय क्षेत्र में घने कोहरे के चलते बहुत ही कम पक्षी नजर आ रहे थे। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को अप्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी। बर्ड फेस्टिवल के दौरान दीपक चौधरी उपक्षेत्रीय वन अधिकारी, आदित्य शर्मा और सतपाल सिंह वन दरोगा तथा छात्रों के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें