फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में कैराना पुलिस द्वारा पकडे हथियार बनाने के आरोपी का खुलासा करते एसपी विनीत जा? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। कैराना कोतवाली पुलिस ने गांव नंगलाराई में एक मकान में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई दीवार कूदकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से बने, अधबने तमंचे, दो राइफल, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण और 1.60 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी विनीत जायसवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार रात कैराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव नंगलाराई में अफसरून के घर पर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही है। इस सूचना पर सीओ कैराना के नेतृत्व में कैराना कोतवाल यशपाल धामा द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद नंगलाराई में मकान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर अफसरून दीवार कूदकर भाग गया, जबकि मौके पर उसका भाई नाजिम तमंचे बनाते हुए पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वे तमंचे बनाकर हरियाणा, यूपी के आसपास के जिलों में बेचते थे। पुलिस ने मौके से बने हुए आठ तमंचे 315 बोर, दो राइफल 315बोर देसी, एक बंदूक, 12 बोर देसी, 26 कारतूस, छह अधबने तमंचे की बॉडी, चार नाल 315 बोर, दो नाल 12 बोर, तमंचा बनाने के उपकरण और तमंचा बिक्री के एक लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए। एसपी ने बताया कि इस मामले में दोनों भाई लियाकत और अफसरून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लियाकत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि उसके भाई अफसरून की तलाश की की जा रही है। प्रेसवार्ता के समय एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ कैराना प्रदीप कुमार और पुलिस टीम मौजूद रही।

शामली पुलिस लाइन में कैराना पुलिस द्वारा पकडे हथियार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें