फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 2021 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कॉलेज की सांस्कृतिक समिति के प्रभारी प्रोफेसर श्रीकांत वार्ष्णेय ने बताया कि पहले कार्यक्रम में कविता पाठ्य गान प्रतियोगिता हुई। दूसरे कार्यक्रम में ब्रेन टविस्टर क्विज का आयोजन हुआ। तीसरे कार्यक्रम के रूप में गायन प्रतियोगिता और चौथे कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों मेें अनिरुद्ध, गुंजन, अंशू, हर्षिता, एकता, गौरव, विनय, तानिया और शिवांश आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन खुशी जागलान ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर आरपी सिंह, डॉ. मांगेराम सैनी, डॉ. रोहित राणा, डॉ. विनीता कुमारी, सुरेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक समिति के प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसके बाद उत्सव का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें