शामली। सिप अबेकस इंडिया की ओर से तृतीय उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड अबेकस और मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता में शामली फर्स्ट रनर अप रहा।
शामली सिप अबेकस डायरेक्टर डॉक्टर मृदुला जैन ने बताया कि रविवार को मुजफ्फरनगर के एक बैंकट हॉल में सिप अबेकस इंडिया की ओर से तृतीय उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड अबेकस और मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मेगा प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के 800 से ज्यादा बच्चों के साथ 1100 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शामली से 80 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और फर्स्ट रनर अप ट्राफी पर कब्जा किया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण एकाग्रता राउंड था जिसमें बच्चों को 3 मिनट में 120 सवालों को बहुत तेज संगीत के चलते हुए हल करना था। ग्रांड मास्टर से यशी जैन, लेवल सात से गोविंद गोयल, लेवल चार से अने गर्ग, लेबल तीन से अदिति मित्तल ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। नित्या जैन, अपूर्व चौहान, ईशानकी जिंदल ,सजल जैन, अनुष्का चौधरी के साथ 42 बच्चों ने ट्रॉफी जीत शामली का नाम रोशन किया। गरिमा सिंगल, अंजू सैनी, वैष्णवी भारद्वाज, रुचि अरोरा, रूबी मित्तल, मोनिका जांगिड़ ने बच्चों का स्वागत किया।