शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा का हिंदी प्रश्नपत्र आसान आने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राएं खुश नजर आई। उनसे प्रश्नपत्र के बारे में बात की गई तो सभी परीक्षा में अच्छे नंबर आने को लेकर आश्वस्त नजर आए।
गांव सरनावली निवासी मोहित कुमार ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र आसान आया है। उसने सभी प्रश्नों केेे हल किया है। उसे उम्मीद है कि उसे अच्छे नंबर मिलेंगे। इसके अलावा गांव मतनावली निवासी अक्षय ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था और उसे हल करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं हुई। उसने सभी प्रश्नों को हल किया। उसे उम्मीद है कि कुल 70 में उसके 60 अंक आ जाएंगे। वहीं, कैराना निवासी सावेज ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र अच्छा ही नहीं बेहतरीन आया है। उसे किसी भी प्रश्न को हल करने में कठिनाई नहीं हुई। प्रश्नपत्र में जो भी सवाल आए, वे सब याद किए हुए थे। उसे उम्मीद है कि 70 में 65 अंक तक आएंगे। छात्रा नरगिस ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र बहुत ही बेहतरीन रहा है। उसने उसे अच्छी तरीके से हल किया है। सभी सवालों के जवाब लिखे है। उसे उम्मीद है कि हिंदी में उसे 60 अंक तो मिल ही जाएंगे। छात्रा अंजुम ने बताया कि कि जब वह परीक्षा देेने पहुंची तो उसके मन में यह डर सा बना था कि पता नहीं प्रश्नपत्र कैसा आएगा, लेकिन जब प्रश्नपत्र पढ़ा तो मन खुश हो गया। छात्रा मुस्कान ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र उम्मीद से भी ज्यादा आसान रहा है। उन्हें तो उम्मीद नहीं थी कि इतना आसान प्रश्नपत्र रहेगा। इसी तरह छात्रा मंतशा, नेहा, आरती, सरस्वती, कौशर आदि ने भी प्रश्नपत्र आसान आने पर खुश नजर आई।
शामली वीवी इन्टर कॉलिज में यू पी बोर्ड हाई स्कूल की परिक्षा देकर खिलखिलाते होकर लोटते छात्र- फोटो : SHAMLI
शामली वीवी इन्टर कॉलिज में यू पी बोर्ड हाई स्कूल की परिक्षा देने के बाद प्रशन पत्र देखती छात्रा?- फोटो : SHAMLI
शामली डीआईओएस कार्यालय में स्थित कन्ट्रोल रूम में परिक्षा के बारे में जानकरी लेते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI
शामली आर के इन्टर कॉलिज में रोल नम्बर देखते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI
शामली हिन्दू कन्या कॉलिज में यू पी बोर्ड हाई स्कूल की परिक्षा देने के बाद प्रशन पत्र देखती छात्?- फोटो : SHAMLI
शामली हिन्दू कन्या कॉलिज में यू पी बोर्ड हाई स्कूल की परिक्षा देकर लोटती छात्राएं- फोटो : SHAMLI
शामली हिन्दू कन्या कॉलिज में यू पी बोर्ड हाई स्कूल की परिक्षा के दोरान तैनात महिला पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI
शामली के आरके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने जातीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI