संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी के विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को माचिस बनाने की प्रक्रिया से रुबरू कराया।
बुधवार को विद्यार्थियों ने कंडेला स्थित माचिस प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण किया। संचालक अनुज गर्ग ने छात्रों को फैक्टरी का भ्रमण कराते माचिस बनने की पूरी प्रक्रिया को समझाते हुए उद्यमिता के प्रति जागरूक किया। भ्रमण पूरा होने पर प्रधानाचार्या अनिता सिवाच ने विद्यार्थियों से उनका अनुभव साझा किया और उनका मार्गदर्शन किया। विद्यालय चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, डायरेक्टर प्रियांक गोयल ने विद्यार्थियों के भ्रमण, प्रतिष्ठान की जानकारी पर बच्चों की सराहना की। साथ ही भविष्य में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।