शामली। मेपल्स एकेडमी में आयोजित तृतीय इंटर स्कूल ओपन ताईक्वाडों प्रतियोगिता में 25 किग्रा में प्रथम श्रुुति सैनी, रिया द्वितीय व तृतीय स्थान पर तनु सैनी ने बाजी मारी है।
मेपल्स एकेडमी में तृतीय इंटर स्कूल ओपन ताईक्वाडों प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में नोएड़ा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, रुड़की, शामली समेत 45 स्कूलों के 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 25 किग्रा में श्रुति सैनी प्रथम, रिया द्वितीय, तनु सैनी तृतीय स्थान व 30 किग्रा में प्रथम स्थान पर समन नियाज प्रथम, वंशिका द्वितीय, राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
35 किग्रा में आराध्य प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय, अफसाना तृतीय स्थान प्राप्त किया। 40 किग्रा में माहिरा प्रथम, खुशी पुंडीर द्वितीय, वैष्णवी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 45 किग्रा में सोनम प्रथम, रिया तोमर द्वितीय, प्रतीक्षा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर मुकेश कुमार संगल व चेयरमैन विपिन संगल ने किया। इसमौके पर कोच इमरान कुरैशी, चौधरी याकूब, हैदर चौधरी विक्रांत, हर्ष, अभय आदि मौजूद रहे।