फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर स्कूल में मासूमों पर मंडरा रहा खतरा

Sat, 02 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
स्कूल की जर्जर छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में मोहल्ला आजाद चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन और नौ में  बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। जरा सही बारिश होते ही स्कूल की जर्जर छत टपकने लगती है, लेकिन अधिकारी अनजान बने हुए हैं। यहां जर्जर छत किसी भी दिन बड़े हादसेे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


आजाद चौक प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 व 9 में 80 बच्चें पढ़ते हैं । शुक्रवार रात बारिश हुई तो विद्यालय की छत टपकने लगी।  कमरों में खिड़कियां टूटी होने के कारण पानी भरा हुआ था। हालांकि  बारिश के कारण 15 बालक ही आ सके, लेकिन विद्यालय के कमरों में टपकता पानी और फर्श खराब होने के कारण उनको भी घर भेज दिया गया।  

विद्यालय नंबर तीन की टीचर संध्या आैर विद्यालय नंबर 9 की टीचर पूजा चौधरी ने बताया कि हमेशा ही छत के गिरने का डर बना रहता है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वही बच्चों को शौच के लिए विद्यालय से अपने घर भागना पड़ता है। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि जल्द ही शौचालय बनाया जाएगा वही फर्श की मरम्मत भी करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें