फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद पालिका ने हटवाया मलबा

Sat, 02 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
जेसीबी (फाइल फोटो) - फोटो : जेसीबी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
शामली में रेलवे की भूमि पर कार्य निर्माण करा रही नगर पालिका को नोटिस मिला तो पालिका ने कार्य रुकवा दिया। यही नहीं पालिका ने वहां पर निर्माण किए हुए कार्य तोड़ते हुए मलबा भी हटा दिया। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद शामली द्वारा शुक्रवार को स्कूल के बराबर में सड़क पर प्याऊ का निर्माण कराया जा रहा था। इस बात का पता रेलवे अधिकारियों को चला तो उन्होंने कार्य को रुकवाने के साथ ही ठेकेदार समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। 

इस मामले में रेलवे के इंस्पेक्टर रेलवे वर्क्स द्वारा नगर पालिका  परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल को नोटिस देते हुए  दो दिन  में जवाब देेने के कहा था। नोटिस मिलते ही चेयरमैन ने शुक्रवार की रात ही पूरे मामले को निपटा लिया। पालिका द्वारा अधूरे निर्माण को तुड़वा कर वहां से मलबा भी हटा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें