छात्राओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश
थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा बुधवार को भूगर्भ जल संरक्षण दिवस पर विभिन्न छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने क्षेत्र में जल का महत्व एवं अनावश्यक रूप से जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज रानी ने बताया कि पूरे विश्व में 10 जून को भूगर्भ जल संरक्षण दिवस मनाया जाता है। जल संरक्षण दिवस इसलिए मनाया जाता है, जिससे हम अपने देश के नागरिकों को जल के प्रति जागरूक कर सके। जल का महत्व बता सके। जल ही जीवन है, देश में रहने वाले समस्त नागरिक और जीव जंतु पेड़ पौधे आदि को जल की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा जल को बचाने की शपथ भी दिलाई गई ।