ट्रिपल राइडिंग करने पर चालान काटा
कैराना। बुधवार को सीओ प्रदीप सिंह ने कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मास्क न लगाने और ट्रिपल राईडिंग वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मास्क न लगाने वाले 50 युवकों के चालान काटे। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग करने वाले 4 युवकों के चालान काटे गए। सीओ ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक घर से बाहर निकलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के दिखाई दे रहा हैं, तो उसके चालान करने की कार्रवाई की जा रही है। मास्क न लगाने वालों पर पहली व दूसरी बार में 100-100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह ट्रिपल राइडिंग करने वालों का भी पहली व दूसरी बार में 250 रुपये जुर्माना वसूला गया।