शामली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस सप्ताह के तहत शिक्षण संस्थानों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पेंटिंग बनाकर मतदान के प्रति जागरूकता की अलख जगाई।
बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान-2016 के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी और प्रधानाचार्य वीके गुलाटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने में छात्रों की विशेष भूमिका रही है। पेंटिंग ऐसा माध्यम है, जिससे कम शब्दों में अधिक बात कही जा सकती है। इस दौरान स्वीप कॉर्डिनेटर डा. अनुराग शर्मा ने कहा कि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। इसके लिए छात्रों की जागरूकता जरूरी है।
इस दौरान रीना सिंह, अर्जुन राम, पीके गोयल, अर्चना शर्मा, प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, डा. मनोज शर्मा, अमरपाल सिंह, दिनेश तोमर, मुकेश शर्मा मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सतीश आत्रेय, रामनाथ, विनीता देवी, घनश्याम वशिष्ठ, राहुल संगल मौजूद रहे।
श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस सप्ताह के तहत छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर आकर्षक पेंटिंग बताई। प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम तथा इरम को द्वितीय स्थान मिला।
भैंसवाल में कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक किया। प्रतियोगिता में नगमा प्रथम, अदिति द्वितीय तथा हिमांग्रि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ऊषा सहरावत ने छात्राओं को मतदान और लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।