फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश ने अंशु को हराया

Thu, 14 Jan 2016 12:58 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। शामली के आकाश ने मेरठ के अंशु यादव को पटकनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और डीएम ओपी वर्मा रहे। समापन के दिन फ्री स्टाइल 58 किलो वर्ग में गोंडा के रामजीत ने गोरखपुर के रोहन यादव को हराया।

54 किलो वर्ग में गोरखपुर के जनार्दन लाल ने गोंडा के विशाल साहनी, 63 किलो वर्ग में मुजफ्फरनगर के रिजवान ने संत कबीरनगर के विशाल यादव, 76 किलो वर्ग में बागपत के अजय तोमर ने बरेली के अलताफ को पटखनी दी। ग्रीको रोमन 54 किलो वर्ग में शामली के आकाश ने मेरठ के अंशु यादव, 63 किलो वर्ग में गोंडा के राहुल ने मिर्जापुर के अभिषेक, 76 किलो वर्ग में गोरखपुर के अर्जुन यादव ने शामली के बबलू को हराया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राजेश्वर बंसल ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने यह आयोजन कराने वाले पिंटूृ पहलवान अखाड़े को 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। डीएम ओपी वर्मा ने अखाड़े को गद्दे देने की घोषणा की। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, डा. रजत देशवाल, अशोक पहलवान, प्रमेंद्र निर्वाल, योगेंद्र चेयरमैन, डीसीओ अनिल भारती, वीरेंद्र पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें