फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र सेवा के प्रति खुद को समर्पित करें छात्र

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में सम्मानित छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
देश सेवा के प्रति खुद को समर्पित करें छात्र
विज्ञापन

शामली। वीवी डिग्री कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के चौथे एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. मंजू मगन और कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शिविर में स्वयं सेवक-सेविकाओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना और लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्या ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कर समाज और राष्ट्र की सेवा में अपने को समर्पित करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने कहा कि पूर्व में आयोजित शिविर में स्वयं सेवक-सेविकाओं ने सद्भाव, संकल्प, निष्ठा आदि के बारे में जो सीखा है, उसे जीवन में उतारकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। इस अवसर पर सहायक आचार्य निर्भयपाल सिंह, आकाश, अरुण, शिवानी, रिया, मीनाक्षी, गुंजन और प्रिंसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें