फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

Wed, 24 Feb 2016 12:28 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना रोड स्थित स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र को विजय चौक पर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक ने नीचे गिरे छात्र को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे मेरठ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मेरठ के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी बबीता अपने मायके में शामली के मोहल्ला धलीमानपुरा में रहती है। उनका बेटा साहिल जैन कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ता था। साहिल जैन के मामा मुकेश जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे साहिल घर से साइकिल लेकर स्कूल जा रहा था। जब वह विजय चौक पर पहुंचा, तो अजंता चौक की तरफ से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने पर साहिल साइकिल सहित नीचे गिरा। ट्रक ने छात्र को कुचल दिया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों की मदद से पुलिस ने घायल छात्र को बुढ़ाना रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया, वहां से गंभीर हालत में छात्र को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाने पर छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्र के मामा मुकेश जैन निवासी धीमानपुरा की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मौके से ट्रक पकड़ा गया, लेकिन चालक फरार हो गया। ट्रक का हेल्पर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें