फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने शिविर स्थल पर श्रमदान किया और आसपास के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक नारों जैसे सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, सेहत का निकले दीवाला शराब गुटखा पान मसाला, लड़का-लड़की एक समान इनको दो शिक्षा का ज्ञान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल है तो कल है आदि के द्वारा जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता एवं डिजिटल इंडिया विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन मदनपाल राणा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि विपिन कुमार ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल इंडिया कैश लैस इंडिया के बारे में विभिन्न जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता विषय पर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में छात्रा मुस्कान, स्तुति, प्राची की कविताएं प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन नीलम राठौड़ ने किया। कार्यक्रम अधिकारी प्राचार्य डॉ. नीरज सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें