फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे आवासों में किरायेदारों की शिकायत से हड़कंप

विज्ञापन
शामली में रेलवे की आवासीय कॉलोनी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रेलवे के आवासों में रह रहे किरायेदारों की शिकायत रेलवे के अफसरों तक पहुंच गई है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे के अफसरों को आवासों में रह रहे किरायेदारों से खाली कराने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद जिला मुख्यालय के रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कई किरायेदार आवासों को खाली करके चले भी गए हैं।
विज्ञापन

शामली रेलवे स्टेशन के पास उत्तर रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों की आवासीय कालोनी बनी हुई है, जिसमें 200 आवास हैं। रेलवे कर्मचारियों के आवासों में कुछ लोग किरायेदार के रूप में रह रहे हैं। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम समेत कई विभाग के अफसरों ने रेलवे आवासों को खाली कराने का आदेश जारी किया है। इसके बाद रेलवे के आरपीएफ, इंजीनियरिंग विभाग, सिग्नल समेत कई विभागों के अफसरों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे के आवासों को खाली करके कई किरायेदार रफूचक्कर हो गए। दो साल पूर्व भी रेलवे कालोनी में किराएदारों की सूची बनाकर जांच की गई थी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली मंडल के रेलवे मुख्यालय को रेलवे आवासों में प्राइवेट लोगों के किराये पर रहने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर रेलवे के अफसरों के पत्र प्राप्त हुए हैं।
------
जांच कराकर आवासों को खाली कराया जाएगा
शामली। इंजीनियरिंग विभाग के सेक्शन इंजीनियर आरके सक्सेना ने बताया कि रेलवे कालोनी में प्राइवेट लोगों के किराए पर रहने का शिकायत पत्र मिला है। अभी किसी कर्मचारी ने आवास में प्राइवेट लोगों के किराए पर रहने की रिपोर्ट नहीं दी है। शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। यदि किरायेदार मिलते हैं तो आवास खाली कराए जाएंगे।

शामली में रेलवे की आवासीय कॉलोनी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें