शामली। मंडी शुल्क समाप्त लागू करने के विरोध में शामली मंडी में व्यापारियों ने अपने कारोबार बंद करके हड़ताल पर रहे। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार संगल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम, विधायक, प्रदेश के गन्ना मंत्री और मंडी सचिव को ज्ञापन देकर मंडी शुल्क हटाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को शामली मंडी व्यापार मंडल के आह्वान पर मंडी व्यापारियों ने मंडी शुल्क समाप्त करने के विरोध में तीन दिन मंडी में अपनी दुकानें-प्रतिष्ठान और कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन मंडी में व्यापारियों ने कोई भी गुड़ खांडसारी के माल की खरीद फरोख्त नहीं गई। बाद में मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार संगल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। व्यापारियों ने मंडी शुल्क लागू करने का विरोध करते हुए समाप्त करने की मांग की। मंडी में व्यापारियों द्वारा कारोबार करने पर ढाई प्रतिशत का मंडी शुल्क लागू करना और मंडी से बाहर कारोबार करने पर मंडी शुल्क समाप्त करना यह अन्याय है। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल के नेतृत्व में मंडी व्यापारियों ने अपनी मांगो का एक ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को कलक्ट्रेट में सौंपकर ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की गई।
इस संबंध में मंडी सचिव शामली, अरुण कुमार, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रदेश के गन्ना मंत्री सुुुरेश राणा को ज्ञापन दिया गया है। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर तीन दिन प्रदेश व्यापी बंद करने का व्यापारियों ने निर्णय लिया है। मौके पर राजेश कुमार संगल, सतीश गोयल, उमेश संगल, राजीव संगल, शरद जैन, सतेंद्र कुमार, शिवकुमार, दिनेश जैन, राजीव संगल, अनेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, पवन संगल, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, आदेश जैन मौजूद रहे।
कोट
- शामली मंडी में 200 व्यापारी पंजीकृत है, जिनसे ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क के रूप में करीब ढाई करोड़ रुपये की आय होती है। व्यापारियों द्वारा किए गए ज्ञापन को मंडी डायरेक्टर के माध्यम से शासन को भेजा गया है। - अरुण कुमार, सचिव मंडी समिति
शामली कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे गुड व्यापारी- फोटो : SHAMLI