फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निर्माण एजेंसी के खिलाफ ठेकेदारों का धरना जारी

सार

शामली में जल जीवन मिशन के ठेकेदारों ने कोल्हापुरे निर्माण एजेंसी से बकाया तीन करोड़ रुपये न मिलने पर तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। भुगतान न होने से ठेकेदार आर्थिक संकट में हैं और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली। जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे जिले के ठेकेदारों ने महाराष्ट्र की कोल्हापुरे निर्माण एजेंसी के खिलाफ बकाया तीन करोड़ रुपये भुगतान नहीं देने के विरोध में तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

ठेकेदार राहुल रघुवंशी और अन्य ने कहा कि कोल्हापुरे की कंपनी पर ठेकेदारों का बकाया निर्माण का करोड़ों बकाया है, मगर बार-बार मांग के बावजूद बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण आर्थिक परेशानी हो रही है। बार-बार मांग के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भुगतान जल्द नहीं किया गया तो धरना और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में अहसान, मंयक, शहजाद, जावेद, अमृतपाल, नादिर, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें