फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह भंडारे लगे, प्रसाद वितरित

विज्ञापन
शामली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से रविवार को जगह-जगह विशाल भंडारे आयोजित करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला बरखंडी के वीरोवाला मंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा समिति का 64वां विशाल मासिक भंडारा आयोजित किया गया। पंडित पप्पू शास्त्री ने मुुख्य यजमान शिवकुमार तायल- अर्चना तायल को विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर डा. उमेश कुमार, महेश गर्ग, संदीप संगल, प्रवीन बंसल, नीतू बंसल, बबीता, अनु जिंदल, रविंद्र कुमार, राकेश गोयल, गिरधारी लाल नारंग, वीरेद्र बालियान, सचिन, प्रमोद जैन, सुशील गौतम, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष डा. अनिल बंसल ने बताया कि 26 फरवरी दोपहर 12.30 बजे हनुमान धाम रोड से मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए रवाना होगी। मां शाकंभरी देवी सेेवा संघ की ओर से खरड़ गांव में माता रानी पीठ बाजार में 72वां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल ने बताया कि 26 फरवरी को बुढ़ाना रोड से मां शाकंभरी देवी के लिए रवाना होगी। इस मौके पर भौरीलाल संगल, राकेश गर्ग, जीवनलाल, ममता, ब्रजबाला, रेखा देवी, अरविंद कुमार, संजय, नरेंद्र, पकंज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें