छपाक फिल्म पर रोक लगाएं
शामली। हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं ने छपाक फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की मेेेरठ प्रांत की प्रांत मंत्री रेखा संगल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अखिलेश सिंह के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि रिलीज हुई छपाक फिल्म में हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। फिल्म में एक वर्ग के युवक को तेजाब फेंकते दिखाया गया है। हिंदू समाज को बदनाम करने वाली छपाक फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हिंद ूजागरण मंच वीरांगना वाहिनी मेेरठ प्रांतमंत्री रेखा संगल, जिला उपाध्यक्ष भावना सैनी, सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री स्नेहा गर्ग, जिला मंत्री कुसुम शर्मा, बनत की मंत्री सोनम आदि मौजूद रहे।