फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपनी परवाह न कर भरा देशवासियों का पेट’

विज्ञापन
जलालाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेती राज्य सभा सांसद कांता कर्दम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
‘अपनी परवाह न कर भरा देशवासियों का पेट’
विज्ञापन

शामली/जलालाबाद। भाजपा मंडलों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि लागू किए गए कृषि कानून किसान हितैषी है और विपक्ष इन कानूनों को लेकर दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने थानाभवन, सिलावर, झिंझाना, ऊन, एलम, कांधला, जलालाबाद मंडलों पर आयोजित कार्यक्रमों में कृषि बिलों के संबंध में जानकारी दी। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली में आयोजित ‘किसान कोरोना योद्धा सम्मान समारोह’ में किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि कोरोना महामारी में किसान ने अपनी और परिवार की परवाह न करते हुए देश के लिए अनाज का उत्पादन किया। कालखंडे खाप के बाबा चौधरी संजय सिंह लिलौन ने कहा कि कोरोना काल में देश की आर्थिक प्रगति में भी किसानों की अहम भूमिका रही है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ओर भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि किसानों को सब्जियों की खेती को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विचार मंच की ओर से जनपद के 86 वरिष्ठ किसानों को ‘किसान कोरोना योद्धा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संचालन डा. प्रताप चौधरी ने किया। कार्यक्रम में राकेश सिंभालका, कमलवीर सिंह मुंडेट, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रमेश चंद विश्वकर्मा, मीनू संगल, श्यामबाला, डा. दीपक मलिक कुड़ाना, देशपाल सिंह राणा, जयवीर कुड़ाना रहे।
विज्ञापन

किसी के बहकावे में न आएं लोग
भाजपा मंडलों की बैठक में मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि लोग किसी के बहकावे में न आएं। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष पवन तरार, आनंद पुंडीर, राजेंद्र मादलपुर, कपिल पंवार, सोमवीर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने किया। उधर, जलालाबाद में कोरी धर्मशाला हाल में मंडल की प्रवास बैठक कार्यक्रम प्रभारी सभासद अशोक कोरी, योगेंद्र राणा के संचालन में आयोजित की गई। सांसद कांता कर्दम ने बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, ठाकुर सोमवीर सिंह, ठाकुर जयपाल सिंह, जनेश्वर सैनी, बबली कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें