फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के संक्रमित मिलने से गांव में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है तथा महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि कि महिला कुछ दिन सहारनपुर के नकुड़ में रहने के बाद एक सप्ताह पहले ही गांव में आई थी। तबीयत खराब होने पर उसने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। थानाभवन स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची परिवार वालों के सैंपल लिए। सभी को घर पर रहने के लिए कहा गया लेकिन मोहल्लेवासियों का कहना है कि महिला के परिवार के लोग बाहर घूम रहे हैं। टीम ने गांव में 50 से अधिक लोगों के सैंपल लिए। ग्राम प्रधान ने बताया कि जल्द ही कोरोना संक्रमित मिली महिला के घर के बाहर बैरिकेडिंग करा दी जाएगी। गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को झिंझाना कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें