शामली कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरूओ की बैठक लेते डीएम जसप्रीत कौर व एसपी विनीत जायसवाल
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम द्वारा बुलाई गई धर्मगुरुओं की बैठक में सोशल डिस्टेंस का असर साफ दिखाई पड़ा। जिला स्तरीय अधिकारी से लेकर धर्मगुरु तक अलग अलग दूूरी पर बैठे। डीएम ने कहा कि घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करें। जिससे कोरोना की जंग पर काबू पाया जा सके।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने सभी धर्मगुरुओं की बैठक ली। उन्होंने धर्मगुरुओं से अनुरोध किया कि जो लोग विदेश या दूसरे प्रांतों या मरकज से लौटे हैं, ऐसे सभी लोगों की जानकारी जिला मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम नंबर 01398-270203 पर दें, ताकि समय से कार्रवाई की जा सके। कोरोना के वार से आम नागरिकों को बचाया जा सके। सभी धर्मगुरुओं से उनके क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना की जंग को सभी को एक साथ जीतना है। बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं ने लॉकडाउन पालन करने और प्रशासन को सहयोग करने आश्वासन दिया। मौके पर एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव सहित जिले के धर्मगुरु उपस्थित रहे।
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते धर्मगुरू- फोटो : SHAMLI