फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर शहीद सतेंद्र कुमार की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव किवाना में शहीद सतेंद्र कश्यप की मूर्ति पर माल्यापर्ण करते पूर्व विधायक ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। शहीद सतेंद्र कुमार की प्रतिमा का उनके पैतृक गांव किवाना में पूर्व मंत्री व एमएलसी ने अनावरण किया गया। 12 जून 2019 को अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ में तैनात किवाना के सपूत शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

गांव किवाना में पूर्व मंत्री सुरेश राणा, एलएलसी विरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल के साथ अन्य जनप्रतिनिधि गांव में पहुंचे। जहां पर उन्होंने शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र कुमार की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। शहीद सतेंद्र कुमार के पिता मनीराम व शहीद की पत्नी सोनिया भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने श्रद्धांजलि देते कहा कि हमें गर्व है की देश की सेवा करते हुए सतेंद्र ने अपने प्राण न्यौछावर किए। आज वह हम सबके बीच नहीं है, लेकिन उनका बलिदान यह गांव, क्षेत्र, देश कभी नहीं भूल सकता।
पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी विरेंद्र सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विरेंद्र सिंह ने कहा कि बहादुर जवान ने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी। शहीद के पिता मनीराम ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। इस दौरान डीआईजी सीआरपीएफ, ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, नीटू कश्यप, पंकज प्रधान, बिजेंद्र मलिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य, संजीव कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें