फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सभासद की भाभी समेत आठ के बयान दर्ज

Wed, 08 Jan 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल का महिला से आपत्तिजनक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में सभासद की भाभी समेत आठ महिलाओं ने सीओ कार्यालय में बयान दर्ज कराए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पर सभासदों को झूठा फंसाने और जान माल का खतरा जताया।
विज्ञापन

सभासद निशिकांत संगल ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि वह और अन्य पांच सभासद अनिल उपाध्याय, अजीत निर्वाल, राजीव गोयल, सभासदों के पति पंकज गुप्ता आदि पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध जांच की मांग कर रहे हैं।

यह बात पालिकाध्यक्ष को नागवार गुजरती है। सभासदों का कहना है कि पालिकाध्यक्ष के वायरल वीडियो व चैट के प्रकरण से उन सभी छह सभासदों का कोई लेना देना नहीं है लेकिन षड्यंत्र के तहत किसी झूठे मुकदमे में उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। इस मामले की जांच सीओ शामली कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले में सभासद निशिकांत की भाभी रुचि, निशिकांत सगल, कनिका गोयल, कविता, बबीता गुप्ता, रेखा रानी, रेणु देवी, पूजा आदि के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी ने कहा कि उनके परिवार के सभासदों को नगर पालिका चेयरमैन से जान का खतरा है। वायरल वीडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें