फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने महिला के बयान दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में बयान दर्ज
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में एसडीएम ऊन के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने गांव हथछौया पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। महिला के परिजनों ने स्टाफ नर्स पर 11 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया था।
गांव हथछौया निवासी रश्मि पत्नी अंकित को मंगलवार को सीएचसी ऊन में भर्ती कराया गया था। रश्मि ने पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने 11 हजार रुपये की मांग की थी। परिजन 2100 रुपये देना चाह रहे थे। आरोप है कि स्टॉफ नर्स ने महिला से अभद्रता करते हुए मारपीट की। जब इस बात का विरोध गांव हथछौया की आशा कार्यकर्ताओं ने किया तो स्टाफ नर्स ने उनके साथ भी गाली गलौज की तथा उनके द्वारा लाई गईं गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी नहीं कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने ऊन सीएचसी प्रभारी एवं डीएम से मामले की शिकायत की थी। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर गठित समिति में शामिल एसडीएम ऊन मणि अरोरा, डिप्टी कलक्टर निकिता, एसीएमओ डा अश्वनी शर्मा ने गांव हथछौया में गर्भवती महिला रश्मि के आवास पर पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें