संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में आठ अक्टूबर को कैराना तहसील में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के तहत सुबह 11:00 बजे से तहसील कैराना में जनसुनवाई प्रारंभ होगी, जिसमें महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, एवं अन्य महिला संबंधी मामलों की शिकायतें सुनी जाएंगी। इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे मिशन शक्ति के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 12:00 बजे थाना कैराना स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य के साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।