शामली। उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के नेतृत्व में गठित वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन की ओर से वैश्य अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा और कारोबार बढ़ाने के लिए सस्ता ऋण दिया जाएगा। नौकरी लगने एवं कारोबार विकसित होने पर आसान किस्तों पर पैसा संस्था को वापस दे सकेंगे।
वैश्य इंटर नेशनल एसोसिएशन के शामली के अध्यक्ष अनुज गर्ग ने बताया कि संस्था की ओर से कांधला में दीपावली गिफ्ट की दुकान करने वाले व्यापारी के दुकान और आवास में आग लगने पर क्षतिपूर्ति और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मदद की थी। बाद में कारोबार संभालने के बाद व्यापारियों की ओर से संस्था को किस्तों में पैसा लौटाने की सुविधा है।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर समाज के गरीब वैश्य अग्रवाल समाज के लोगो को दिल्ली में कारोबार करने के लिए ठेला व रेहड़ी उपलब्ध कराई गई है। वैश्य अग्रवाल समाज के प्रमुख उद्यमी अशोक बंसल व अंकित गोयल के नेतृत्व में व्यापारी उद्यमी दिल्ली में संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए हैं।