रोडवेज बस में बैठ कर रामपुर मनिहारान से शामली आते राज्य मंत्री जसवंत सैनी । सौ से मंत्री
- फोटो : 1
शामली। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल की बचत के आह्वान का अनुसरण करते हुए जनपद के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोडवेज बस से यात्रा की।
राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी रामपुर मनिहार बस स्टैंड से रोडवेज बस से शामली स्थित श्री गुरुद्वारा बस स्टैंड पर उतरने के बाद एक निजी कार्यक्रम में एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तपती धूप में पैदल तय कर पहुंचे।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्होंने वापसी यात्रा भी रोडवेज बस से करते हुए रामपुर मनिहारान पहुंचे। राज्य मंत्री ने आमजन से भी अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे राष्ट्रहित में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। मौके पर सभासद गौरव सैनी, आयुष सैनी, तरुण कुमार, मोनू, प्रमोद कुमार, दामोदर, केशव सैनी मौजूद रहे।