फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस स्कूल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सेंट फ्रांसिस स्कूल में सोमवार को एक दिवसीय मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस स्कूल ने प्रथम स्थान पाया।
स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के खेल और साहित्यिक कार्यक्रम एसोसिएशन ऑफ स्कूल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट के संयोजक फादर सिनोज, क्षेत्रीय खेल कार्यक्रमों के संयोजक फादर बिजु, प्रधानाचार्य फादर जोस माथ्यूटक्केल व उप प्रधानाचार्य फादर लुईस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कबड्डी, वाद-विवाद और शंतरंज प्रतियोगिता में उत्साह से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर फादर सिनोज ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए खेलकूद व साहित्यिक प्रतियोगिता का बड़ा महत्व है। उन्हें कुशल खिलाड़ी बनने के लिए अभ्यास करते रहना तथा आत्म नियंत्रण का होना आवश्यक है। प्रधानाचार्य फादर जोस ने कहा कि खेल के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, लगन और परिश्रम खिलाड़ी को महान और प्रतिभाशाली बनाता है। प्रतियोगिताओं के घोषित परिणाम में सब जूनियर कबड्डी में क्रिस्ट ज्योति स्कूल बड़ौत प्रथम, सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली द्वितीय, जूनियर में सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली प्रथम, क्रिस्ट ज्योति स्कूल बागपत द्वितीय, सीनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली प्रथम व क्रिस्ट ज्योति स्कूल बड़ौत द्वितीय रहे।
विज्ञापन

शतरंज में सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली प्रथम, क्रिस्ट ज्योति बड़ौत व सेंट थॉमस इंगलिश स्कूल बड़ौत द्वितीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सेंट मेरीज स्कूल मेरठ प्रथम और सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें