श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए विद्यार्थियों को आजादी का मूल्य बताया।
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इतने वर्षों में भारत के लोगों ने आजादी का महत्व समझा है। इसी कारण भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर हो रहा है। आज हम जब अपने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और वीरांगनाओं को स्मरण करते हैं तो हमे गर्व का अनुभव होता है, क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों से केवल युद्ध ही नहीं किया बल्कि अपने उच्च आदर्शों और विचारों से देश को नई दिशा भी प्रदान की।
इस अवसर पर सतीश आत्रेय, छवि शर्मा, ज्योति तायल और रामनाथ ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, महेश गौड़, शिवकुमार, फूल कुमार, अक्षय जिंदल, नीतू अग्रवाल, सुमन शर्मा, अंजलि जैन, सोनिया सिंघल, साक्षी, कीर्ति गर्ग, मोहित मित्तल, अमित ऐरन, अरविंद कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कश्यप ने किया।