फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस स्कूल के शूटरों ने मोदीनगर में जीते पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोदीनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम ऑन टारगेट शूटिंग चैंपियनशिप में सेंट फ्रांसिस स्कूल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत पांच पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस स्कूल के शूटिंग कोच नदीम मंसूरी ने बताया कि मोदीनगर में 28 से 31 जनवरी तक आयोजित प्रथम ऑन टारगेट शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें सेंट फ्रांसिस स्कूल के शूटरों ने प्रतिभाग किया। एयर पिस्टल व्यक्तिगत वूमन स्पर्धा में वैष्णवी ने अंडर 12 में स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत एयर पिस्टल मैन स्पर्धा अंडर 12 में अभय तोमर ने रजत पदक, अंडर 12 व्यक्तिगत एयर पिस्टल मैन स्पर्धा में आरव कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। व्यक्तिगत एयर पिस्टल अंडर 14 मैन स्पर्धा में खेलते हुए अरनव सिंह ने रजत पदक और सक्षम शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का उनके अभिभावकों समेत प्रिंसिपल फादर जोस मैथ्यू थेक्केल ने स्वागत किया। मौके पर शूटिंग कोच नदीम मंसूरी, पीटीआई अरबाज खान, रमेश चंद्रा, सुधीर तोमर, रेशू सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें