फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हादसे में लाइनमैन की मौत पर एसएसओ पर गिरी गाज

Mon, 16 Feb 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खोड़समा पर लाइन ठीक करते समय करंट लगने से संविदाकर्मी सचिन की मौत के मामले में ऊर्जा निगम की जांच में एसएसओ की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में अवर अभियंता आजम अकबर ने झिंझाना थाने में एसएसओ राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लापरवाह एसएसओ को कंपनी के माध्यम से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

14 फरवरी की सुबह उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी सचिन कुमार (निवासी ग्राम नाईनगला) लाइन ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। एक्सईएन सौरभ पाठक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सचिन जिस समय लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था उसके पास सुरक्षा उपकरण नहीं थे। जबकि हेलमेट और डिस्चार्ज गार्ड जैसे उपकरण उनके पास होने चाहिए थे। सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना एसएसओ की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित नहीं किया। इसी लापरवाही के चलते हादसा हुआ।
एक्सईएन ने बताया कि एसएसओ को कंपनी के माध्यम से हटवाने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले में एसडीओ और जेई की भूमिका की भी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, रविवार को गमगीन माहौल में सचिन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें