फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने घटयात्रा निकाली

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विश्व शांति महायज्ञ में पूजा-अर्चना करते करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित धर्मसभा में  जैन मुनि 108 सौरभ सागर जी महाराज ने कहा कि जिनेंद्र महाराज  की जहां विशेष कृपा होती है, वहां सिद्ध चक्र  विधान का आयोजन होता है। जिनेंद्र भगवान की पूजा से जीव के पाप समाप्त होते हैं। 
विज्ञापन


रविवार को जैन धर्मशाला में जैन मुनि 108 सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विश्व शांति यज्ञ  हुआ। इससे पहले घटयात्रा निकाली गई। जैन धर्मशाला से शुरू होकर यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से शुरू होकर जैन धर्मशाला में संपन्न  हुई। घटयात्रा में श्रीजी की प्रतिमा विराजमान रही। ध्वजारोहण जम्मू प्रसाद जैन, बिजेंद्र जैन, विकेश जैन ने संयुक्त रूप से किया। 

सिद्ध चक्र महामंडल का शुभारंभ प्रवीण कुमार जैन, नमोकार जैन, जेके जैन, आलोक जैन और आशीष जैन ने किया। श्रीजी के चित्र का अनावरण दिनेश जैन और मयंक जैन ने किया। राजेंद्र जैन और आंनद दीप जलाया। परविंद्र जैन, पारस जैन ने ज्योति स्थापना की। महाआरती अरविंद जैन, अखिलेश जैन ने संपन्न कराई। संदीप, सजल शास्त्री ने विधिविधान से पाठ कराया। सौधर्म इंद्र, ललित जैन, नीरू जैन, यज्ञनायक पकंज जैन, रेणु जैन ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सचिन जैन, जिनेंद्र जैन एडवोकेट,अरविद जैन, मनोज जैन, प्रदमुन जैन, श्रीपाल जैन,नवीन जैन,प्रवीण जैन, चीकू, मुकेश, मोहित, तरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें