फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भैंसवाल खेल स्टेडियम का निर्माण नए साल में शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य की राह अब लगभग साफ हो गई है। स्टेडियम निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति के लिए 20 करोड़ 22 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही अगले माह नवंबर में ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। खेलो इंडिया योजना के तहत करीब तीन वर्ष पूर्व 45.67 करोड़ रुपये का प्रारंभिक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी यूपीसीएल निर्माण एजेंसी को दी गई है, जिसने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की तर्ज पर भैंसवाल खेल स्टेडियम का डिजाइन तैयार किया है।
पिछले वर्ष 29 जुलाई 2024 को यूपी कैबिनेट से परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद 5 अगस्त 2024 को तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने राजस्व विभाग से भूमि को औपचारिक रूप से खेल विभाग को हस्तांतरित कराया था।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी की ओर से पहले भेजा गया 24.95 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में लंबित था, जिसके संशोधन के बाद 20.22 करोड़ रुपये की मूल स्वीकृति हाल ही में प्रदान की गई है। इस राशि में से 5 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही अवमुक्त की जा चुकी है।
यूपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मथन सिंह ने बताया कि भैंसवाल खेल स्टेडियम की तकनीकी स्वीकृति के लिए 20.22 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होगी, नवंबर में इसका ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिया जाएगा। नए साल की शुरुआत में भैंसवाल खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में इसे लेकर उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें