फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में परी और विशेष ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो ऑफ द डेशामली के आरके इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगातीं छात्राएं । स
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली के खेल मैदान में तहसील स्तरीय तीन दिवसीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 की शुरूआत हुई। इसमें 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग बालिका वर्ग में परी ने और बालक वर्ग में विशेष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन हुए खेल प्रतियोगिता के मुकाबलों में बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की छात्रा परी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय किसान इंटर काॅलेज शामली की हिमांशी ने और सब जूनियर वर्ग में एलम इंटर काॅलेज की अंतिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली की शिवांगी, जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शाली की निधि राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली की सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक सीनियर वर्ग में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज बाबरी के विशेष कुमार, जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली के अक्षय मलिक और सब जूनियर वर्ग में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के देव श्योरान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद सीनियर वर्ग में देवी उमराकौर इंटर कॉलेज बनत के वंश मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में वीवी इंटर कॉलेज शामली के बौद्धराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, संयम और सहचर्य की भावना से सच्चे खिलाड़ी के रूप में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

योगेंद्र मलिक, अतुल वर्मा, डॉ. अमरपाल सिंह, विकास कुमार, सचिन, फूल सिंह, मदनपाल, सोनी व कृष्णा आदि की देखरेख में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर रजनीश कुमार, श्रवण कुमार, रतनेश कुमार, आशीष कुमार, संजीव, पुष्पेंद्र कुमार, नवाब सिंह, नीरज कुमार, डॉ. रवि खन्ना, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, गोपाल और राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें