फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रन फॉर शक्ति मैराथन में कृष्णा और प्रियंका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में रन फॉर शक्ति मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं व महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के अलग-अलग स्पर्धाओं में जैन कन्या इंटर काॅलेज की छात्रा कृष्णा व कांधला थाने की महिला सिपाही प्रियंका को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित मैराथन का उद्घाटन एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होकर के गढ़ी बस स्टैंड तक और वहां से वापस पुलिस लाइन में पहुंचकर संपन्न हुई। ओलंपिक रेस में जैन कन्या इंटर काॅलेज की छात्रा कृष्णा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कृष्णा ने बताया कि वह अपने शिक्षकों व परिजनों के सहयोग से एथलीट की तैयारी कर रही हैं, उसे पीटीआई बनना है ताकि वह छात्र-छात्राओं को खेल में आगे बढ़ा सकें। उसने अपनी जीत का श्रेय अपने शिक्षकों व परिजनों को दिया है। वहीं महिला मैराथन में कांधला थाने की महिला सिपाही प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियंका ने कहा कि नौकरी और परिवार के साथ-साथ अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम और हल्की रनिंग करना जरूरी है। एसपी एनपी सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला मैराथन का उद्देश्य केवल महिलाओं को सशक्तिकरण प्रदान करना और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। एसपी ने नंगे पैर दौड़ने वाली छात्रा अंजली और शिवानी को स्पोर्ट्स शूज व स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी संतोष कुमार सिंह व सीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।


गांव बलवा-भैंसवाल में महिलाओं को किया जागरूक
शामली। शहर कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया। कार्यक्रम में शिक्षा, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग और संरक्षण अधिकारी सचिव का सहयोग रहा।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम में महिलाओं को बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण एवं सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उधर, थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने प्राथमिक विद्यालय गांव भैंसवाल में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण एवं सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें