फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विदेश में रोजगार का सुनहरा मौका, 14-15 अक्तूबर को गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आगामी 14 व 15 अक्तूबर को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में रोजगार महाकुंभ-2025 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दो दिवसीय मेले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की प्रमुख कंपनियां युवाओं की भर्ती करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि कुल 10,655 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिन पर चयनित अभ्यर्थियों को 24,000 से 1,20,760 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह अवसर विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो कंस्ट्रक्शन, ड्राइविंग और सुपरवाइजरी कार्यों में अनुभव रखते हैं। विभाग का उद्देश्य योग्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें