शामली। उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूपी स्टेट वुशु चैंपियनशिप का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग में सबसे अधिक भार वर्ग 70 किग्रा में जीबी नगर की मानवी रावल व बालक वर्ग में 75 किग्रा भार में शामली के सौरव ने गोल्ड मेडल जीता।
रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में सीनियर बालिका वर्ग में 65 किग्रा में यूपी पुलिस की ओर से प्रेरणा ने गोल्ड, 60 किग्रा में मेरठ की तनु तोमर ने गोल्ड, 56 किग्रा में यूपी पुलिस की ओर से प्रीति नैन ने गोल्ड, 52 किग्रा में मेरठ की मेघा ने गोल्ड, 48 किग्रा में गाजियाबाद की छवि शर्मा ने गोल्ड व 45 किग्रा में जीबी नगर की शिया ने गोल्ड मेडल जीतकर बाजी मारी।
वहीं सीनियर पुरुष वर्ग में 75 किग्रा में शामली के सौरव ने गोल्ड मेडल, 70 किग्रा में यूपी पुलिस के नितिन चौधरी ने गोल्ड, 65 किग्रा में गाजियाबाद के केशव ने गोल्ड, 60 किग्रा में बागपत के आर्यन ने गोल्ड, 56 किग्रा में आगरा के शिव प्रताप चौहान ने गोल्ड, 52 किग्रा में आगरा के नितिन सोनी ने गोल्ड और 48 किग्रा में गाजियाबाद के संतोष कुमार मिश्रा ने गोल्ड मेडल जीतकर बाजी मारी। जूनियर महिला वर्ग में 52 किग्रा में शामली की प्रियांशी ने गोल्ड, बालक वर्ग में 48 किग्रा में मेरठ का शौर्य ने गोल्ड, बालिका वर्ग में 48 किग्रा में मेरठ की ख्याती सिंह ने गोल्ड, बालक वर्ग में 45 किग्रा में जीबी नगर के यश सिसौदिया ने गोल्ड मेडल जीता। 65 किग्रा बालक वर्ग में जीबी नगर के अंशुल भाटी ने गोल्ड, बालिका वर्ग में 65 किग्रा में जीबी नगर की कीर्ति ने गोल्ड और 60 किग्रा बालक वर्ग में जीबी नगर के मयंक ने गोल्ड मेडल जीता।
समापन समारोह में उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी मनीष कक्कड़, जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी, शामली वुशु एसोसिएशन के सचिव आकाश चौधरी, क्रीड़ा भारती के विपिन देव तथा राज विपिन जोशी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रेफरी के रूप में गोपाल, अमित, जीत, आनंद भाटी, सोमवीर और मनोज गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।