झिंझाना। डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। अलग-अलग खेलों में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। खो-खो में मिल्टन हाउस और शैली हाउस की टीम फाइनल में पहुंची।
खो-खो में मिल्टन और शैली हाउस ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिनके बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला होगा। रस्साकसी में बुलबुल और अजरा विजेता बनीं, जबकि फ्रॉग दौड़ में अक्षित ने पहला स्थान प्राप्त किया। अन्य खेलों में कृष्णा, अफीफा, आएजा, इनाया, यश व आकाश ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में जीत हासिल की। इसके अलावा, म्यूजिकल चेयर, ऑक्टोपस दौड़, कप टावर दौड़, बाल टनल दौड़ और कप कलेक्शन दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व स्कूल प्रबंधक आशीष मित्तल ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।