गांव सिंभालका स्थित एकेडमी में जीत के बाद खुशी मनाती विजेता टीम। खिलाड़ी।
शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मुकाबला मेपल्स एकेडमी और होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। मेपल्स एकेडमी ने अच्छी बल्लेबाजी के चलते 88 रन से मैच जीत लिया।
पहले टाॅस जीतकर मेपल्स एकेडमी की टीम ने पूरे 40 ओवर खेलते हुए आठ विकेट खोकर 267 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। अधिक रन खिलाड़ी अमान ने 71 गेंद में 71 रन व आकाश ने 54 गेंद में 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंश धामा ने आठ ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिए और अरनव ने सात ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान मेंं उतरी होली चाइल्ड की टीम ने 27.5 ओवर में आल आउट होकर 179 रन पर ही सिमट गई। अधिक रन अभिलाश शर्मा ने 40 में 47 रन व सौरभ ने 42 में 36 रन बनाए। गेंदबाजी में शोएब मलिक ने सात ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट व आकाश ने आठ ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जिसके चलते 88 रन से होली चाइल्ड मैच हार गई। प्लेयर ऑफ दा मैच शोएब मलिक रहा। इस दौरान कोच शुभम तरार व उज्ज्वल वत्स रहे।