जलालाबाद। दुर्गा देवी मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन का मुकाबला गांव कलसी और कुतुबगढ़ की टीम के बीच हुआ। इसमें कलसी की टीम ने 20-14 के अंतर से मैच जीतकर अगले दौर में पहुंची।
शारदीय नवरात्र में दुर्गा अष्टमी से दुर्गा चतुर्दशी तक चलने वाले मेले में प्रतिवर्ष रोड जाति के गांव की कबड्डी टीमें प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा के रोड बिरादरी की टीम दम दिखाती है। इसमें गौसगढ़, नागल, कलसी, ज्ञानामाजरा, गंदेवडा, कुतबगढ़, कैराना, टांडा, लखनौर, दिवालड़ी, गढ़ी, बेलडा, रांघडवाला, अहमदपुर, जैदपुरा व चौरा बकडौली आदि टीमें हैं। पहले मुकाबला गांव कलसी की टीम ने 20 पॉइंट बनाए, जबकि कुतुबगढ़ की टीम ने 17 पॉइंट ही बना पाई। प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मदन चौधरी कुतबगढ़, बिल्लू ज्ञाना माजरा व कुलदीप गंदेवडा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में आदित्य, मोहित मुखिया, रोहित, बंटी, मुकुल, शिवम, राजेश, नरेंद्र व पिंटू का सहयोग रहा।