फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुनील निर्वाल बने आर्य जाट महासभा के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आर्य जाट महासभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सुनील निर्वाल को अध्यक्ष व दिव्या प्रभाकर को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

रविवार को भैंसवाल रोड आदर्श मंडी थाने के सामने स्थित जाट भवन में आयोजित कार्यक्रम में सुबह हवन यज्ञ हुआ। मुख्य यजमान पूर्व चेयरमैन राजकुमार खोड़समा रहे। इसके बाद आर्य जाट महासभा की कार्यकारणी की घोषणा की गई व मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठापन अधिकारी एडवोकेट सत्य प्रकाश आर्य ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान सुनील निर्वाल को आर्य जाट महासभा का अध्यक्ष व दिव्य प्रभाकर को सचिव बनाया गया। बाबूराम पंवार, देवेंद्र राणा, राजकुमार खोडसमा को उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार उपसचिव, नरेश मलिक कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र खैवाल उप कोषाध्यक्ष, रामपाल सिंह देशवाल, विपिन कुमार, योगेंद्र सिंह को संगठन मंत्री, सुधीर राणा ऑडिटर, विश्वदेव पंवार विधि सलाहकार, ओमपाल सिंह व कंवरपाल सिंह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। ओमपाल सिंह, रामपाल सिंह, कंवरपाल सिंह पूर्व प्रधान कसेरवा, नितिन वर्मा व अभय राणा सदस्य के रूप में शामिल किए गए। नव नियुक्त अध्यक्ष सुनील निर्वाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील की कि वे आर्य जाट महासभा द्वारा समाज के लिए किए जाने वाले सकारात्मक कार्यों में अपनी दिलचस्पी लें तथा सुधार के लिए अपने आवश्यक सुझाव भी दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम को महक सिंह देशवाल, जयवीर सिंह कुड़ाना, इंद्रपाल सिंह राठी व तिरसपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कंवरपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें